politics Uncategorized

नीरज राठौर को राष्ट्रीय युवा नीति अनुसंधान विभा का स्टेट को- आर्डिनेटर बनाया

Spread the love

नीरज राठौर को राष्ट्रीय युवा नीति अनुसंधान विभाग का स्टेट को- आर्डिनेटर बनाया

संवादाता कंडाघाट

कंडाघाट तहसील के सायरी निवासी नीरज राठौर को भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय युवा नीति अनुसंधान विभाग का हिमाचल प्रदेश का स्टेट को- ऑर्डिनेटर बनाया गया है। स्टेट को-ऑर्डिनेटर बनाने पर नीरज राठौड़ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बीबी श्रीनिवास, राष्ट्रीय युवा कांग्रेस प्रभारी कृष्ण अलाबारू, युवा नीति अनुसंधान विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विकास यादव, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी और हिमाचल प्रदेश के प्रभारी बनीत कंबोज व हिमाचल प्रदेश युवा नीतियां के अध्यक्ष गौरव कटोच का आभार व्यक्त किया है।

इससे पहले नीरज राठौर कांग्रेस पार्टी के कई पदों पर कार्यरत हैं और पार्टी के लिए दिन रात अपनी सेवायें देते रहे है  उनके युवा कांग्रेस के कार्यकाल को प्रदेश युवा कांग्रेस व राष्ट्रीय युवा कांग्रेस भी खूब तारीफ कर चुकी है।

स्टेट को-ऑर्डिनेटर बनने पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस हाई कमान की ओर से उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह दिल से स्वागत करते हैं और पूरी ईमानदारी के साथ अपने पद व कर्तव्य का पालन करेंगे। उन्होंने कहा है कि उनका पहला लक्ष्य अप्रैल में होने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशियों की जीत निश्चित करना है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में अधिक से अधिक युवाओं और महिलाओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ा जाए इसके लिए भरपूर प्रयास किए जाएंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *