Uncategorized

सुखपाल खेड़ा को  रिहा नहीं किया गया तो हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी : रविन्द्र कंवर

Spread the love
    1. महात्मा गांधी जयन्ती के उपलक्ष्य पर हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस की कार्यकारिणी की बैठक राजीव भवन शिमला प्रदेश अध्यक्ष सोहन वर्मा की अध्यक्षता में हुई। आज किसान कांग्रेस के पदाधिकारीयो ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस बैठक में हिमाचल किसान के भिन्न भींन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस  में हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के कई पदाधिकारी सम्मिलित हुए अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सुखपाल सिंह खेड़ा की गिरफ्तारी का कड़ा विरोध जताते हुए हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस ने पंजाब सरकार की निन्दा की और ये चेतावनी अध्यक्ष सोहन वर्मा ने दी कि राष्ट्रीय अध्यक्ष खेड़ा को  रिहा नहीं किया गया तो हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी और पंजाब सरकार का विरोध करेगा।

मुख्य प्रवक्ता कँवर रविन्द्र सिंह ने कहा कि ये गिरफ्तारी पंजाब की आम आदमी पार्टी ने राजनितिक प्रतिशोध के तहत की है।सुखपाल सिंह खेड़ा पूरे देश के किसानों के नेता है और उन्होंने किसानो के हक के लिए हमेशा आवाज़ उठा कर लड़ाई लड़ी है। कँवर रविन्द्र सिंह ने पंजाब सरकार से सुखपाल खेड़ा की रिहाई की मांग करी। किसान कांग्रेस हिमाचल के अध्यक्ष सोहन वर्मा ने यह भी बताया कि हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी को पुनर्गठित किया जायेगा और जो भी पदाधिकारी निष्क्रय हैं और कार्य नहीं कर रहे या उपस्थिति दर्ज नहीं करवा रहे उन्हें पदच्युत किया जायेगा और नई नियुक्तियाँ हिमाचल  किसान कांग्रेस में की जाएगी।

 

किसान कांग्रेस की  प्रदेश कार्यकारिणी की आगामी राज्य बैठक 7 नवम्बर 2023 को होनी तय हुई है। इस बैठक में प्रदेश महासचिव बी एस चौहान, दीक्षित जोगटा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी आर चंदेल, उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा,राम किशन राणा,रमेश गुलेरिया,प्रदेश मुख्य प्रवक्ता कँवर रविन्द्र सिंह, प्रदेश मीडिया इंचार्ज रॉबट रॉय, सचिव सुनील ठाकुर, अनूप शर्मा, अनिल शर्मा, व सन्दीप शामिल रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *